झारखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता

8/21/2020 4:37:58 PM

साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर आया, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके साहिबगंज, देवघर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं देवघर में भौमिकी विभाग के सहायक निदेशक विश्वजीत कुमार ने बताया कि संथाल परगना के देवघर और साहेबगंज में 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, यह झटका मामूली था और अधिकत्तलोगों को इसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र साहिबगंज में था और यह लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

Nitika