वरमाला के दौरान अचानक स्टेज पर आ धमका युवक, खुद को दुल्हन का पति बताकर करने लगा दूल्हे की पिटाई

3/14/2024 3:31:02 PM

Ranchi: झारखंड के रांची (Ranchi) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दूल्हा- दुल्हन की शादी की रस्में चल रही थी। इस दौरान अचानक एक युवक ने आकर दूल्हे की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।

दरअसल, रांची के मेरियाटांड़ के रहने वाली आकांक्षा कुमारी की शादी बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले रवि राज के साथ तय हुई थी। तय तिथि पर बैंड-बाजे के साथ बारात बिहार से मेरियाटांड़ पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों की ओर से बारातियों का जमकर स्वागत किया गया। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर आई। वरमाला की रस्म के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर आ धमका। खुद को दुल्हन का पति बताते हुए उसने दूल्हे की जमकर पिटाई की। इसके बाद दूल्हे की पिटाई करने वाला युवक फरार हो गया। देखते ही देखते दूल्हा भी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा वापस बिहार अपने घर चला गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष दोनों पक्ष ने शादी के दौरान एक-दूसरे से ली गई नकद रकम लौटाई। इसके बाद सभी बारातियों को मुक्त कराया गया और बगैर दुल्हन लिए बारात वापस बिहार लौट गई।

Content Editor

Khushi