झारखंड में दुर्गा सोरेन सेना का किया गया गठन, समाज हित में काम करेगा गैर राजनीतिक संगठन

10/15/2021 4:39:58 PM

 

रांचीः झारखंड के पूर्व विधायक रहे दिवंगत दुर्गा सोरेन और वर्तमान में जामा की विधायक सीता सोरेन की सुपुत्री विजयश्री और राजश्री सोरेन ने दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया है और यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है। इसका उद्देश्य समाजिक कार्य करना है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए विजयश्री ने कहा कि पिता दुर्गा सोरेन के जो सपने अधूरे रह गए हैं, जो कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं, उन कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से यह संगठन बनाया गया है। संगठन का नाम दुर्गा सोरेन सेना रखा गया है। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है और सिर्फ समाज हित में काम करना है।

विजयश्री ने कहा कि यह संगठन ना सिर्फ जामा विधानसभा बल्कि पूरे प्रदेश में काम करेगा। आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित सभी के विकास और उसके शैक्षणिक एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह संगठन काम करेगा।

Content Writer

Nitika