डुमरी विधायक और JLMK सुप्रीमो जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

Sunday, Sep 07, 2025-11:04 AM (IST)

गिरिडीह: झारखंड में डुमरी के विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब होने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। लगातार व्यस्तता और कार्यक्रमों में भाग लेने से उनकी सेहत बिगड़ गई है।

डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। महतो ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि 'कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने पांच दिन आराम करने को कहा है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। किसी भी समस्या के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी है।'

इस घोषणा के बाद विधायक के सभी जनसभाएं, सार्वजनिक बैठकें और अन्य कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। आपात परिस्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static