दुमकाः वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची सहित 2 लोगों की मौत

7/22/2020 3:57:45 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मूसलाधार बारिश के दौरान मंडल चक गांव की मकु मुर्मू, अपनी पड़ोस की महिला सुशील हेम्ब्रम और छह वर्षीय नातिन मिरिला किस्कू के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस बीच वज्रपात हो जाने से छह वर्षीय बच्ची समेत तीन महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। इस बात का पता चलने के बाद परिजनों ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इसी के साथ गंभीर रूप से झुलसे 2 लोगों को बेहतर इलाज के दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, रामगढ़ थाना क्षेत्र में ही छोटी रणबहियार पंचायत के आलूवाड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय उपेन्द्र यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

Edited By

Diksha kanojia