दुमकाः बिजली तार चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

6/27/2020 3:15:00 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गुरूवार को पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनीमेष नथानी ने यहां बताया कि जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मयूरनाथ गांव के निकट एक संवेदक द्वारा बिजली का तार लगाने का कार्य किया जा रहा है। गिरोह के सदस्य तड़के करीब तीन बजे तार की चोरी कर जब उसे वाहन पर लाद रहे थे तभी पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देख गिरोह के सदस्य भागने लगे। भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने कुछ दूरी तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

नथानी ने बताया कि मौके पर से करीब एक क्विंटल तार बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिम बंगाल के फारूख अहमद, विक्रम अली, ईरान अली, डिकलर शेख, इलियस शेख और आयुष अली शामिल हैं। तार के साथ पश्चिम बंगाल के नम्बर का एक पिक अप भी जब्त कर लिया गया है।

Edited By

Diksha kanojia