दुमका उपचुनावः 'झारखंड पीपुल्स पार्टी' के प्रत्याशी के रूप में सूर्य सिंह बेसरा लड़ेंगे चुनाव

10/7/2020 12:18:16 PM

दुमकाः दुमका उप चुनाव में झापीपा (Jharkhand People's Party) प्रत्याशी के रूप में पार्टी संस्थापक और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा चुनाव लड़ेंगे।

झापीपा के केंद्रीय महासचिव प्रेम चांद किस्कू ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बेसरा उपचुनाव के लिए एक मात्र विकल्प ही नहीं, बल्कि झारखंडी जनाकांक्षाओं की अनुरूप योग्य उम्मीदवार के रूप मे खरा उतरेंगे। किस्कू ने कहा कि बेसरा झारखंड के एक ऐसे इतिहास पुरूष है जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की मांग पर अविभाजित बिहार विधान सभा से इस्तीफा दिया था।

झापीपा की ओर से सूर्य सिंह बेसरा को उम्मीदवार बनाने जाने की घोषणा से दुमका उप चुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई के अब त्रिकोणीय होने की संभावना बढ़ गई है।

Diksha kanojia