दुमका: ABVP के सोशल मीडिया प्रभारी का बरामद हुआ पेड़ से लटका शव

6/30/2021 6:56:10 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुमका इकाई के सोशल मीडिया प्रभारी का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नकटी पहाड़ी पर खजूर के पेड़ लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के निवासी गौरव कुमार दास के नाम से हुई है। पवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुमका इकाई का सोशल मीडिया प्रभारी था।

सूत्रों ने बताया कि बीते शनिवार को गौरव अपनी बाइक लेकर घर से निकला था और तब से लापता था। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। युवक के पिता उज्जवल दास ने रविवार को पुलिस में उसके लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया था।

Content Writer

Diksha kanojia