पाकुड़ः अज्ञात कारणों की वजह से कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी

5/31/2022 12:56:40 PM

 

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने स्वंय को भी फांसी लगा ली, लेकिन युवक ने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि 27 वर्षीय सिंघे पहाड़िया ने अपने पिता सीताराम पहाड़िया को तेजधार कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने गांंव में ही रहने वाली एक महिला को भी सिंघे ने कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर घायल कर दिया, साथ ही उसके 2 बच्चों को भी घायल कर दिया।

वहीं वापस घर जाकर सिंघे ने खुद को फांसी लगा ली। इस बात का जब गांववालों को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

Content Writer

Diksha kanojia