दुमका में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो अन्य मजदूर घायल

3/16/2022 1:58:08 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजबांध गांव के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक संदीप सिंह की मौत हो गई तथा दो मजदूर घायल हो गए।

पुलिस निरीक्षक उमेश राम ने आज यहां बताया कि चालक संदीप ट्रैक्टर से बांस लेकर जा रहा था। गांव से पहले वाहन अनियंत्रतित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं, ट्रक पर सवार दो मजदूर भी चोटिल हो गए।

घटना की जानकारी के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का कल पोस्टमाटर्म कराया जाएगा। इधर, शिकारीपाड़ा में दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ में कालीपत्थर गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Content Writer

Diksha kanojia