जमशेदपुर: जल्द अमीर बनने के सपने ने पहुंचाया जेल, लाखों के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

3/14/2021 5:34:07 PM

जमशेदपुर: मोदी सरकार के नोट बंदी के बाद अनुमान लगाया गया गया था कि बाजारों से नकली नोट गायब हो जाएंगे, लेकिन रविवार को जमशेपुर में लाखों के नकली नोट के खुलासे ने सबको चौका दिया है। जहां पुलिस ने 500,100 और 10 के नकली नोट छापने वाले आफताब आलम को प्रिंटर मशीन के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने शादी का सर्टिफिकेट, अल-कबीर डिप्लोमा और कई विश्व विद्यालय के फर्जी अंक पत्र भी बरामद किए हैं।     


बता दें कि घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की है। जहां एक फल दुकानदार से व्यक्ति (आरोपी) आफताब आलम 50 रुपए का फल खरीद 500 का नोट देता है और बाकी का पैसा वापस मांगता है। जिसके बाद फल दुकानदार को नोट में कुछ गड़बड़ी दिखी और नोट पर ऐतराज दिखाया। ताभि वहां पुलिस आ पहुंची और उस 500 के नोट को आरोपी ने पुलिस के सामने फाड़ दिया। जिस पर डाउट करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि जमशेदपुर के मानगो गुलाब बाग कलोनी में आरोपी आफताब किराए पर रहता है। जहां यूट्यूब से प्रेरित होकर प्रिंटिंग मशीन से नकली नोट छापता है। पुलिस को छापेमारी में 40 पीस 500 के और 100 एवं 10 के नोट मिले। वहीं चौकाने वाला दृश्य शादी के जाली सर्टिफिकेट और कई विश्व विधालय के नकली अंक पत्र मिल। जिसे पुलिस को मालूम पड़ा कि कोई बड़ा रैकेट होगा मगर पुलिस की छानबीन में पता चला कि यह आरोपी अकेला है जो शहर के कई इलाकों में जाकर इस नकली नोट को खपाता है। जहां वह 50 रुपए का सामान की खरीदारी करता है और 450 रुपया लेता ताकि उसके पास ओरिजनल नोट आए और उसके द्वारा छापा गया नकली नोट बाजार में चला जाए। पुलिस के अनुसार यह कार्य जल्द अमीर बनने के लिए किया जा रहा था जिसमें आगे छानबीन की जा रही है। 

Content Writer

Umakant yadav