भारत गणराज्य के 15वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथग्रहण देश के लोकतंत्र का नया सवेरा है: दीपक प्रकाश

7/26/2022 1:13:47 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण पर कहा कि आज भारत के लोकतंत्र का नया सवेरा हुआ है जिसकी रोशनी में देश का आम जनमानस प्रकाशित होगा।

प्रकाश ने कहा कि यह गांव, गरीब, किसान, दलित वंचित केलिय नए आशा, विश्वाश और आकांक्षाओं का सवेरा है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए कहा कि एक आदिवासी महिला को भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होना ही सबका साथ और सबका विकास है। भारत का लोकतंत्र आजादी के 75 वे वर्ष में और मजबूत और महिमामंडित हुआ है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र अब विशाल वटवृक्ष बन चुका है जिसमे भारत ही नही विश्व के लोग शुकुन और शांति की उम्मीद कर रहे। श्रेष्ठ भारत और मजबूत भारत मे विश्व का कल्याण समाहित है।

बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्षसांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, जेपी पटेल, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता,प्रणव वर्मा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह, दीपक बंका, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, मनोज सिंह, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, मिस्फीका हसन, सूरज चौरसिया, पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती, सुमन कुमार, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चंद्रवंशी, तारिक इमरान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, भानु जालान, रवि भट्ट आदि शामिल हैं। विनय

Content Writer

Diksha kanojia