धनबाद के एक घर में कुत्ते का मनाया गया Birthday... 50 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया, DJ की धुन पर झूमे लोग

5/26/2023 4:30:59 PM

Dhanbad: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक युवती को अपने पालतू कुत्ते से इतना प्यार है कि उसने अपने पालतू कुत्ते का दूसरा जन्मदिन (Birthday) बड़ी धूमधाम से मनाया।

कुत्ते का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन 
मामला जिले के झरिया के कोयरीबांध टीना गोदाम के पास का है। यहां 22 वर्षीय नंदनी साव ग्रेजुएशन की छात्रा है। नंदनी के पालतू का नाम एंजेल है। वह डेढ़ साल पहले एंजेल को घर लाई थी। नंदनी ने इस बार एंजेल का दूसरा बर्थडे बड़ी ही धूमधाम से मनाया। एंजेल के बर्थडे को लेकर घर को सजाया गया। पूरे कमरे में गुब्बारे लगाए गए। 2 मंजिले केक पर मोमबत्ती लगाई गई। इसके बाद एंजेल से केक कटवाया गया। लगभग 50 लोगों से ज्यादा लोगों को निमंत्रण कर खाना खिलाया और लोगों ने भी इस अनोखे बर्थडे पार्टी को खूब एन्जॉय किया। इस अनोखे पार्टी में डीजे की धुन पर लोग थिरकते दिखे।

"एंजेल के आने से घर में खुशियां आ गई"
नंदनी ने बताया कि वो अपना बर्थडे भूल सकती है, लेकिन एंजेल का बर्थडे नहीं भूलती। उसने बताया कि घर पर लोग काफी मायूस रहा करते थे। तभी एक पालतू रखने का ख्याल आया। इसके बाद उसने बाजार से एक पाबेलियान कुत्ता खरीदा और उसे घर ले आई। नंदनी ने बताया कि एंजेल जबसे घर आया है, घर पर काफी खुशहाली है। परिवार के सभी सदस्य इसे प्यार करते हैं। इतना ही नहीं मोहल्ले वाले भी इसका ख्याल रखते हैं। नंदनी ने बताया कि जानवर को अपना समझ कर प्यार दिया जाए तो वह इंसान से ज्यादा वफादार होता है।

Content Editor

Khushi