VIDEO: ढुल्लू महतो ने Dhanbad के पूर्व SSP संजीव सिंह को कहा भ्रष्टाचारी, बोले- ‘ED और CBI से हो उसकी संपत्ति की जांच’

2/29/2024 5:08:25 PM

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूर्व एसएसपी संजीव कुमार पर अपार धनराशि अर्जित करने का आरोप लगाया है। महतो ने एसएसपी संजीव कुमार की संपत्ति की जांच ईडी से कराने की मांग की है। ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद में हजारों करोड़ रुपए के कोयला की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व एसपी के संरक्षण में कई मजदूरों की जान गई है। महतो ने कहा कि जल्द से जल्द संजीव कुमार की संपत्ति की ईडी और सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

Content Editor

Khushi