प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बोले- प्रधानमंत्री ने मन की बात में युवा प्रतिभाओं को सराहा

5/30/2022 11:40:04 AM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज मन की बात में संबोधित करते हुए देश की युवा शक्ति एवम उनकी प्रतिभा को सराहा। सिंह हरमू मंडल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत ने 100 यूनिकॉर्न खड़े किए। जो 330 बिलियन डॉलर अर्थात 25 लाख करोड़ से ज्यादा मूल्य का है। उन्होंने कहा कि जिसप्रकार युवा प्रेरित हो रहे इस महीने 14 यूनिकॉर्न बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति और मोदी सरकार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जनता की जागरूकता को प्रधानमंत्री ने सराहा। साथ ही इसके प्रति अभी भी और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।योग के प्रति विश्व समुदाय का बढ़ता विश्वास भी भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को महिमा मंडित करता है।उन्होंने अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग दिवस के आयोजन का आह्वान इस अभियान को निश्चित ही नई दिशा देगा।

Content Writer

Diksha kanojia