धनबाद: इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर निराश छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

7/20/2020 2:06:56 PM

धनबादः झारखंड में धनबाद जिले के मुनीडीह पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने से निराश एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर काली मंदिर के निकट एक घर से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान साहिल राज सानू उफर् ब्रजेश (19) के रूप में की गई है, जो धनबाद के पी. के. रॉय कॉलेज का छात्र था। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच साहिल के पिता विजय कुमार दास ने बताया कि उनके पुत्र ने पी. के. रॉय कॉलेज, धनबाद से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम निकला था, जिसमें फेल हो जाने से साहिल काफी निराश था।

शनिवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह साहिल की बहन जगी और उसके कमरे की ओर गई। कमरे का दरवाजा खोला तो देखा, साहिल पंखे से लगे फंदे लटका हुआ था। उसने शोर मचाकर सभी को जगाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
 

Edited By

Diksha kanojia