DGP ने अधिकारियों को संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश

10/20/2020 11:32:16 AM

धनबादः झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) एमवी राव ने सोमवार को अधिकारियों को संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

राव ने धनबाद जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में हुई बैठक के बाद कहा कि संगठित अपराध पर बहुत ही कठोर कारर्वाई करने का निर्णय लिया गया है। वैसे लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है जो विभिन्न तरह के संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। वांछित अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

महानिदेशक ने कहा कि अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति रखने वाले को हर हाल में मिटाया जाएगा। किसी को भी छूट नहीं मिलेगी। सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा। झारखंड पुलिस निष्पक्ष तरीके से और कानून के दायरे में रहकर काम करती है। राव ने कहा कि झारखंड पुलिस निष्पक्ष ढंग से और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत कर रही है।

पुलिस ने तत्परता दिखा कर कई कांडों का त्वरित उछ्वेदन भी किया है। उन्होंने कहा कि यही पुलिस कल थी, आज है और कल भी रहेगी। इसी प्रकार काम करेगी। परिस्थितियां बदली है लेकिन पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static