झारखंड में अबुआ शासन से ही संभव हो सकेगा विकासः हेमंत सोरेन

10/31/2020 12:09:05 PM

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के समग्र विकास का संकल्प दुहराते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में अपना शासन आबुआ शासन से ही विकास संभव है।

सोरेन ने दुमका विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर हाई स्कूल मैदान में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौ महीने पूर्व जिस तरह लोगों ने भाजपा को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया था, उसी प्रकार इस उप चुनाव में भी ऐसा सबक सिखाना है कि अगले 15 वर्ष तक भाजपा इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की साहस नहीं कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले झारखंड में 20 वर्षो में 16 वर्ष तक राज्य किय लेकिन राज्य को लूट कर बोरा में रुपए भरकर दिल्ली पहुंचाया। जब तक राज्य में अबुआ शासन रहेगा तब तक राज्य का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 50 विधायक के समर्थन से सरकार बनाया और भाजपा को 35 से 25 पर लाकर खड़ा किया। आने वाले दिन में पांच सीट पर लाकर खड़ा कर देंगे।

सोरेन ने अबुआ सरकार को मजबूत करने के लिए झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो गुजरात, महाराष्ट्र के लोग आकर यहां लूट मचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण आज आलू 40 रुपए किलो, प्याज 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। भाजपा वाले पूर्व के चुनाव में सभी के बैंक खाते में 15 लाख देने की बात कहकर जीत हासिल की थी लेकिन किसी के खाते में अबतक रुपए नहीं आये।

Diksha kanojia