रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी ट्राई-प्लाई बर्तनों की मांग, बाजार में धड़ाधड़ बिक रहे

Thursday, Mar 12, 2026-02:31 PM (IST)

Bokaro News: झारखंड के बोकारो में गैस की बढ़ती कीमतों और रसोई खर्च को देखते हुए ट्राई-प्लाई 3-इन-1 बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये बर्तन खास इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि इन्हें गैस, इंडक्शन और हीटर तीनों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन बर्तनों की खासियत यह है कि खाना जल्दी बनता है, ये नॉन-स्टिक हैं, मजबूत हैं और लंबे समय तक चलते हैं। बोकारो के चास मेन रोड स्थित लक्ष्मी बरतन भंडार के संचालक अंकित बर्मन ने बताया कि ग्राहकों को ट्राई-प्लाई बर्तन बहुत पसंद आ रहे हैं। उनकी दुकान पर अलग-अलग साइज और प्रकार की कढ़ाईयां उपलब्ध हैं।

कीमतें इस प्रकार हैं:

22 सेंटीमीटर – ₹1400

24 सेंटीमीटर – ₹1600

26 सेंटीमीटर – ₹1900

28 सेंटीमीटर – ₹2200

30 सेंटीमीटर – ₹2400

ट्राई-प्लाई कुकर की भी अच्छी मांग है। कीमतें इस प्रकार हैं:

3 लीटर – ₹2500

5 लीटर – ₹3100

अंकित बर्मन ने बताया कि इस कुकर में दाल या सब्जी उबलकर बाहर नहीं निकलती और साफ करना आसान है। इसके अलावा, बाजार में इंफ्रारेड चूल्हों की मांग भी बढ़ रही है। इसकी कीमत लगभग ₹2400 है। यह चूल्हा कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील जैसे सभी बर्तनों में खाना बनाने के लिए उपयोगी है। इसके ऊपर तवा रखकर लिट्टी, पापड़ और रोटी भी आसानी से बनाई जा सकती है।

दुकानदार के अनुसार, उनकी दुकान पर रोजाना लगभग 10-15 पीस ट्राई-प्लाई कढ़ाई और कुकर बिक रहे हैं, जिससे साफ है कि बोकारो में इन बर्तनों की मांग लगातार बढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static