दीपक प्रकाश ने कहा- आगामी 25 वर्ष भारत का अमृत काल है जिसमें विश्वगुरू बनेगा देश

8/16/2022 5:57:08 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अमर शहीदों, बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि आगामी 25वर्ष भारत का अमृत काल है जिसमे भारत विश्वगुरू के पद पर आसीन होगा।

प्रकाश भाजपा प्रदेश कार्यालय में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रत्येक भारतवासी के मन में राष्ट्रभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता ने जन जन में राष्ट्रवाद की लहर पैदा की है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। आगामी 25वर्षों में भारत पूरी तरह विकसित और आत्म निर्भर होगा।

भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य वासियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता के अमृत वर्ष की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत बढ़ता भारत है, बदलता भारत है। उन्होंने का आज भारत की प्रगति का दुनिया लोहा मान रही है। आज का भारत आत्म निर्भर भारत की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,महामंत्री बालमुकुंद सहाय, सहित हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, सूरज चौरसिया, सरोज सिंह, अविनेश सिंह, अमित सिंह, पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती, पवन साहू, आरती कुजूर, अनवर हयात, रमेश पुष्कर, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, उमाशंकर केडिया, ललित ओझा, सीमा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिन्हा, अमिता भाटिया, केके गुप्ता, बलराम सिंह, नीरज सिंह, संदीप वर्मा, समर सिंह, सूर्यमणि सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static