वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा के निधन पर दीपक प्रकाश ने जताया शोक

11/2/2020 3:51:11 PM

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा के निधन पर गहरा शोक जताया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने वरिष्ठ पत्रकार मिश्रा के निधन पर गहरा शोक करते हुए कहा कि यह केवल पत्रकारिता जगत के लिए ही नही बल्कि विचार परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मिश्र ने अपने छात्र जीवन एवं युवावस्था को मां भारती की सेवा में समर्पित किया। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक जताया है।

Diksha kanojia