DSP प्रमोद मिश्रा के खिलाफ दीपक प्रकाश ने दर्ज कराया विशेषाधिकार हनन का मामला

9/16/2021 12:35:37 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के सभापति एवम भारत के उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू से नई दिल्ली में बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने झारखंड के एक पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व डीएसपी प्रमोद मिश्रा का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश एवम झारखंड की बेटी एवम पुलिस पदाधिकारी स्व रूपा तिर्की के खिलाफ भद्दी,अमर्यादित एवम असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था।

प्रकाश ने कहा कि यह घोर अवमानना का मामला है। राज्य के एक वर्दीधारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना घोर आपत्तिजनक जनक है। प्रकाश ने इस संबंध में विधिसम्मत कारर्वाई का अनुरोध किया।

Content Writer

Diksha kanojia