दीपक प्रकाश ने पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को दी बधाई, कहा- BJP ने झारखंड की बेटी का मान बढ़ाया

11/22/2021 3:27:47 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड की बेटी का मान बढ़ाया है। प्रकाश ने रविवार को कहा कि आशा लकड़ा जनजाति समाज की गौरव है।

महापौर के रूप में दो बार से रांची नगर निगम का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली आशा लकड़ा का लंबा संगठिक अनुभव है। प्रकाश ने उनके उज्जवल और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लकड़ा का सम्मान राज्य की लाखों आदिवासी बहनो का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी, और सर्व व्यापी संगठन की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास पार्टी का संकल्प है।

बधाई देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन मशमंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुन्द सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, जेपी पटेल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, विवेक भवानी सिंह, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्र, मिस्त्री सोरेन, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरासिया, मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अमित सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, कुणाल सारंगी, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक रंजीत चन्द्रवंशी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, रवि भट्ट, मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमरदीप यादव, पवन साहू, अनवर हयात आदि शामिल हैं।

Content Writer

Diksha kanojia