"झूठ की नींव पर खड़ी है झारखंड की हेमंत सरकार, अब दुबारा कभी सत्ता में नहीं आएगी", दीपक प्रकाश का हमला

Saturday, Aug 24, 2024-09:01 AM (IST)

रांची: झारखंड के रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार रैली में लाठी, आंसू गैस के गोले और वाटर केनन से पानी की बौछार किए जाने पर बिफरे झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है। 

दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता को झूठे वादे और प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की है अब दुबारा यह सरकार कभी सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ने राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लोकतांत्रिक तरीके से एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन की थी। इस रैली को असफल बनाने में राज्य की निक्कमी, दमनकारी और निर्दयी सरकार ने कोई कोर कसर नही छोड़ी। भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान पहुंचने से रोकने के लिए सभी जिला के पुलिस अधिकारियों को आदेश निर्गत किया गया था। कार्यकर्ताओं को जिले में ही रोक दिया गया। रांची शहर के चारो ओर कंटीले तार से बेरिकेटिंग कर दी गई थी। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हम झारखंड में नहीं बल्कि पाकिस्तान-भारत सीमा में खड़े हैं। 

"हिंसा का सहारा लेती है निक्कमी सरकार"
प्रकाश ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सरकार डर जाती है, जनता की उम्मीदों में खरा नहीं उतरती है तब निक्कमी सरकार हिंसा का सहारा लेती है। आज जिस प्रकार से आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई यह कोई व्यक्ति या पार्टी की आंदोलन नही था बल्कि राज्य की जनता का आंदोलन था, जिसे हेमंत सरकार के निर्देश पर राज्य की पुलिस प्रशासन एक टूल बनकर उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद भी राज्य की युवा मोरहाबादी मैदान पहुंचे। तब पुलिस से बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्हें तीतर बितर करने के लिए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की गई। आंसू गैस के गोले, वाटर केनन से पानी की बौछार की गई। पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस अलोकतांत्रिक और बर्बरतापूर्ण घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य की जनता सूद सहित हेमंत सरकार से बदला लेगी और इस निर्दयी एयर दमनकारी, लाठी डंडे की सरकार को उखाड़ फेंखेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static