राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

8/2/2020 12:57:29 PM

रांचीः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने ट्वीट में लिखा कि विगत कई महीनों से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह जी के निधन की सूचना काफी दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।
 

मरांडी ने कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों व शुभेच्छुओं को इस कठिन घड़ी में शक्ति मिले, ईश्वर से यही प्रार्थना है। बता दें कि अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था, वह 64 वर्ष के थे।

Edited By

Diksha kanojia