किसान नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह बने JDU प्रदेश महासचिव

Friday, Nov 19, 2021-11:34 AM (IST)

 

रांचीः जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने गुरुवार को किसान नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह को जदयू प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। वहीं महतो ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि दीप नारायण सिंह का प्रदेश महासचिव बनाए जाने से जदयू संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत मिलेगी।
PunjabKesari
राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण सिंह ने कहा कि दीप नारायण सिंह धनबाद जिला में गांव-गरीब, मजदूर-किसान के बीच में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। सिंह के प्रदेश महासचिव बनने से उत्तरी छोटानागपुर में गांव-गरीब, मजदूर-किसान, के बीच संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है, उसे मैं निष्ठापूर्वक निर्वाह करूंगा और संगठन को गांव-गांव में ले जाने का काम करूंगा।
PunjabKesari
बता दें कि लगभग 30 वर्षों से दीप नारायण सिंह गांव-गरीब, मजदूर-किसान के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा से राजनीति प्रारंभ की थी। वह भाजपा में पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से टुंडी से चुनाव लड़ चुके हैं। वे लंबे समय से सामाजिक जन संगठन यूथ फोर्स के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static