दुमका में वज्रपात होने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में शौक का माहौल

9/22/2020 1:28:47 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जरमुंडी क्षेत्र अंतर्गत सारंग पानी गांव के 50 वर्षीय अधिक लाल कापरी रविवार की शाम अपनी खेत से मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था। इस क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीण की सहायता से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Diksha kanojia