दुमका में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

10/19/2020 5:00:37 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव के निकट से गुजर रहे कुछ लागों को तेज दुर्गंध आई तो लोगों ने खोजबीन शुरू की।

इसी क्रम में उनकी नजर पेड़ से लटके एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर युवक की लाश को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।
 

मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की मौत कई दिन पूर्व होने की आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Diksha kanojia