झारखंड में क्षत- विक्षत अवस्था में मिला 20 वर्षीय महिला का शव, जांच जारी

10/10/2021 12:34:36 PM

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले में शनिवार को करीब 20 वर्ष की एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लिट्टीपारा थाना के तहत हाथीगढ़ डूंगरी टोला हिल पर शव को एक चरवाहे ने देखा और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बताया।

पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उसका सिर और चेहरा कुचल दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Content Writer

Diksha kanojia