कोडरमा: घर से बरामद हुआ गर्भवती महिला का शव, पति एवं ससुर फरार

Sunday, Feb 21, 2021-04:15 PM (IST)

 

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर महेशपुर पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में एक घर से महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में की गयी है।

घटना के बाद से ही मृतका के पति रंजीत यादव एवं ससुर वीरेंद्र यादव फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static