स्पेशल ब्रांच के ASI काकुएं से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

2/13/2021 5:22:58 PM

 

रांचीः झारखंड में रांची जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में कुएं से स्पेशल ब्रांच के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बोध नारायण मंडल का शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हटिया के स्थानीय लोगों ने धोबी मोहल्ले में स्थित एक कुएं में शव होने की जानकारी दी। कुएं से शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान सहायक अवर निरीक्षक बोध नारायण मंडल के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि एएसआई पिछले दो दिनों से लापता थे और परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने को सूचना दी थी। एएसआई के लापता होने की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच कर रही रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia