पलामू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, 6 दिन से था लापता

11/6/2021 4:39:18 PM

 

मेदिनीनगरः झारखंड में पलामू जिले के चौनपुर थानाक्षेत्र के रानीताल में शुक्रवार को छह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने मृतक की पहचान श्रवण बैठा (48) के रूप में की है। चौनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक लादी गांव का निवासी था। गुप्ता ने बताया कि श्रवण पिछले छह दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia