खूंटी में 14 अक्टूबर से लापता 3 युवकों के सिर कटे शव बरामद

11/26/2020 2:59:24 PM

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में पोड़का जंगल से बुधवार को तीन युवकों का सिर कटा शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर से युवकों को लापता होने को लेकर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले के जांच के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर पोड़का जंगल से लापता तीनों युवकों का सिर कटा शव बरामद कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि मृत युवकों की पहचान महेंद्र होरो, दुर्गा मुंडा और मुंडूका मुंडा के रूप में की गई है। महेन्द्र 14 अक्टूबर की शाम अपने ससुराल कुरिया जाने की बात कह दुर्गा मुंडा एवं मुंड़का मुंडा के साथ बाइक से निकला था।

Diksha kanojia