चतरा: स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया साइकिल रैली का आयोजन

Wednesday, Jul 06, 2022-10:55 AM (IST)

चतराः झारखंड में चतरा जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित प्रतापपुर प्रखंड में भी मंगलवार को अमृत महोत्सव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्रतापपुर के नवम एवम दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता साइकिल रैली निकाली। बच्चों के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली प्रतापपुर हाई स्कूल से लेकर कई मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लैंगिक असमानता को दूर करना, लड़के और लड़कियों में विभेद न करना, स्वयं को स्वस्थ्य रखना तथा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना व हरियाली के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना इत्यादि है। रैली में बच्चों के अलावा स्कूल के शिक्षक समेत जनप्रतिनिधि तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static