सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर सहित कई शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

8/8/2022 2:48:12 PM

रांचीः सावन मास की आखरी सोमवारी को लेकर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी है। आज पुत्रदा एकादशी भी है जिसको लेकर भी महादेव पर जलार्पण का विशेष महत्व है पहाड़ी मंदिर में अरे सुबह से ही शिवभक्त हजारों की संख्या में शिव भक्त उमड़े है।

जानकारी के अनुसार, आखरी सोमवारी के दिन पूरा वातावरण बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में भक्तों और घाव व्यवस्था के तहत बाबा का जल अर्पण कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

बता दें कि पहाड़ी मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों के मन में काफी उत्साह और श्रद्धा के भाव देखने को मिले। दो साल के बाद पहाड़ी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिली है। इतने दिन बाद उन्हें भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो पा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static