शारदीय नवरात्र पर सिद्धपीठ रजरप्पा में भक्तों की उमड़ी भीड़, महाभोग का किया जा रहा वितरण

Friday, Oct 04, 2024-04:36 PM (IST)

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ स्थित सिद्धपीठ रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका दरबार में शारदीय नवरात्र को लेकर प्रथम दिन विशेष पूजन का अनुष्ठान किया गया है। मंदिर के पुजारी असीम पंडा ने बीते गुरुवार को यहां बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रजरप्पा मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मां दुर्गा सप्तशती के पाठ सहित हवन और विशेष पूजन की जा रही है, इसके साथ ही सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में महाभोग का वितरण किया जा रहा है।

पुजारी असीम पंडा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे ही माता के दरबार का कपाट खोल दिए जाते हैं और दोपहर 12:00 तक श्रद्धालुओं को दर्शन होता है। संध्या आरती में शामिल होने वाले भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास समिति के शुभाशीष पंडा ने बताया कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर को कोलकाता के कुशल कारीगरों ने बेहद आकर्षक तरीके से सजाया है। पश्चिम बंगाल से लाए गए फूल और सजावट की सामग्री से मां के मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।

नवरात्र के प्रथम दिन रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी मां छिन्नमस्तिका दरबार में पूजा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहा कि नौ दिनों तक चलने वाला यह महत्वपूर्ण पूजा है। प्रेम, श्रद्धा और असीम अनुकंपा लेकर मां हमारे बीच आती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ काफी बढ़ जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static