कोरोना से मुक्त हुए झारखंड के पूर्व मंत्री CP सिंह, रिम्स से लौटे घर

8/2/2020 12:08:10 PM

रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद शनिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह देर रात्रि अपने आवास पहुंच गए।

दरअसल, संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 22 जुलाई को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती करवाया गया था। रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता सिंह की शनिवार को जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 14 दिन के लिए अपने घर पर पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

Edited By

Diksha kanojia