बोकारो में दंपति की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, प्राथमिकी दर्ज

1/12/2022 7:24:26 PM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में अवस्थित पूजा भंडार के मालिक 65 वर्षीय अशोक प्रसाद बरनवाल और उनकी पत्नी 60 वर्षीय आशा देवी का शव मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर दंपति का शव उनके घर से बरामद किया गया है। दंपति के दो पुत्र हैं जो संपत्ति विवाद को लेकर पिछले कई माह से आपस में झगड़ा कर रहे थे। कई बार पंचायती भी हुआ लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।

News Editor

Dishant Kumar