झारखंड में कोरोना वैक्सीन का महाअभियान शुरू, CM बोले- मुझे विश्वास है कोरोना से जल्द जीतेंगे जंग

1/16/2021 1:55:42 PM

रांचीः देश में आज से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है। झारखंड में भी लोगों को टीकाकरण दिया जा रहा है। इसके चलते रांची के रिम्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए।



इस मौके पर हेमंत बोले कोरोना टिकाकरण में केंद्र सरकार की हर गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। मुझे विश्वास है देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बदौलत हम कोरोना संक्रमण से जल्द जंग जीतेंगे।
 


बता दें कि राजधानी रांची के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। वैक्सीनेशन सेंटर में की गई तैयारियों का जायजा लेने रांची के उपायुक्त छवि रंजन शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले फेज में हेल्थ वकर्र्स को वैक्सीन दी जाएगी।



इस दौरान उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

 

    

Diksha kanojia