झारखंड में कोरोना वैक्सीन का महाअभियान शुरू, CM बोले- मुझे विश्वास है कोरोना से जल्द जीतेंगे जंग
Saturday, Jan 16, 2021-01:55 PM (IST)
रांचीः देश में आज से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है। झारखंड में भी लोगों को टीकाकरण दिया जा रहा है। इसके चलते रांची के रिम्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर हेमंत बोले कोरोना टिकाकरण में केंद्र सरकार की हर गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। मुझे विश्वास है देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बदौलत हम कोरोना संक्रमण से जल्द जंग जीतेंगे।
राँची स्थित सदर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। कोरोना टिकाकरण में केंद्र सरकार की हर गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) January 16, 2021
मुझे विश्वास है देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बदौलत हम कोरोना संक्रमण से जल्द जंग जीतेंगे। pic.twitter.com/K25jSqoyNF
बता दें कि राजधानी रांची के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। वैक्सीनेशन सेंटर में की गई तैयारियों का जायजा लेने रांची के उपायुक्त छवि रंजन शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले फेज में हेल्थ वकर्र्स को वैक्सीन दी जाएगी।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।