झारखंड में बढ़ रहा कोरोना रिकवरी रेट, एक दिन में ठीक हुए 493 मरीज

6/13/2021 8:51:19 AM

 

रांचीः झारखंड में शनिवार को कोरोना से 493 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना के 239 नए मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 27,बोकारो से छह, चतरा से 20, देवघर से पांच, धनबाद से 12, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 51, गढ़वा से दो, गिरिडीह से चार, गोड्डा से दो, गुमला से 18, हजारीबाग से 23, जामताड़ा से एक, खूंटी से दो, कोडरमा से 13, लातेहार से 12, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से एक, पलामू से पांच, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से चार, सिमडेगा से नौ, पश्चिमी सिंहभूम से पांच मरीज मिले है।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 343304 गया हैं। अबतक कुल 9066277 सैंपल की जांच अब तक की गई है। इनमें 3966 सक्रिय केस हैं जबकि 334256 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5082 मरीज की अब तक मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia