कोरोना पॉजिटिव श्रमिक ने आईसोलेशन वार्ड में की आत्महत्या, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

6/9/2020 5:46:20 PM

लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिला सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक श्रमिक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है श्रमिक कोरोन पॉजिटिव था इस कारण उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्रमिक 24 मई को मुंबई से लोहरदगा लौटा था जहां कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं, जिले में सोमवार की देर रात 13 कोविड पॉजिटिव मिले थे जिसमें श्रमिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी। इस बात से परेशान युवक ने वार्ड में फांसी लगा ली। इस घटना का पता उस समय लगा जब सफाई कर्मचारी वार्ड की सफाई करने के लिए आया।

श्रमिक के शव को पंखे लटाकर देख सफाई कर्मचारी ने इस बात की सूचना अस्पताल के डॉक्टरों को दी। इसके बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग परेशान हो उठा और सबसे पहले इसकी सूचना उपायुक्त आकांक्षा रंजन समेत आला अधिकारियों को दी गई।

Edited By

Diksha kanojia