झारखंड में कोरोना फिर से पकड़ रहा रफ्तार, रांची में एक की मौत

Tuesday, Jul 05, 2022-05:15 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है और राजधानी रांची में इससे एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 352 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 126 केस सक्रिय है। मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से एक, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से छह, गुमला से चार, कोडरमा से एक, रांची से 23, सरायकेला से 14 और सिमडेगा से एक नये कोरोना मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 112 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static