कोरोना संक्रमित विधायक इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजे गए हैदराबाद

Sunday, Apr 18, 2021-06:12 PM (IST)

रांचीः झारखंड में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है।

धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती सिंदरी के भाजपा विधायक महतो को सड़क के रास्ते एंबुलेंस से बोकारो लाया गया और वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान महतो की तबीयत खराब हुई थी और कोरोना पॉजिटिव होने के कारण में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static