झारखंड में 76 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3268

7/10/2020 10:47:06 AM

 

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में गुरुवार को कोरोना के 76 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3268 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची के रिम्स सहित विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2946 स्वाब सैंपल की जांच में 76 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में एक, चतरा में एक, देवधर में 5, धनबाद में 4, गिरिडीह में एक, गोड्डा और गुमला में 2-2, हजारीबाग में 5, जामताड़ा में एक, कोडरमा में 13, लातेहार में 11, लोहरदगा में 6, पलामू में एक, रांची में 14, साहेबगंज में 4 और सिमडेगा में 5 पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।
 

Nitika