आयुक्त बोले- पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है जैव विविधता का संरक्षण

7/10/2021 12:47:06 PM

 

मेदिनीनगर/रांचीः झारखंड में पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने शुक्रवार को छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर में पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का शिलान्यास किया एवं दुर्लभ कल्पतरु का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के नि:शुल्क पौधा वितरण सह पौधारोपण का 55वां वर्ष एवं जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण धर्म एवं वनराखी मूवमेंट के 45 वें वर्षगांठ का। इस दौरान आयुक्त ने वार्षिक पौधा वितरण शिविर का भी उद्घाटन किया एवं ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया। उन्होंने मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी नामक दुर्लभ प्रजाति के पौधों के पाकर् का अवलोकन कर उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए जैव विविधता का संरक्षण महत्वपूर्ण है। वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ हमारी आनेवाली पीढि़यां यदी देशी फल-फूल, पौधों, वनस्पतियों से परिचित नहीं होंगे, तो उनका योगदान पर्यावरण सुरक्षा में नगण्य रहेगा।

इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण प्रेमी जायसवाल का प्रयास मायने रखता है। आयुक्त ने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है। दुर्लभ प्रजाति के पौधों को विकसित किए जाने से आने वाली पीढ़ी देखेगी कि इस तरह का पौधा कैसा होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से लोग प्रेरित होंगे और पर्यावरण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Content Writer

Diksha kanojia