अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर निकाला सत्याग्रह मार्च

6/27/2022 5:44:43 PM

रांचीः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के 81 विधानसभा क्षेत्रों मे प्रदर्शन कर रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कि अगुवाई मे प्रदेश कार्यालय से डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च कर अग्निपथ योजना का विरोध किया।

बता दें कि मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार नोजवानो के साथ खेल रही हैं और एक दिन यही नौजावान केंद्र कि सरकार के साथ खेलेगी। वहीं राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने नेतृत्व मे पूरे देश भर मे कांग्रेस अग्निपथ योजना का विरोध कर रही हैं। आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia