गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सड़कों पर उतर रही कांग्रेस: CP सिंह

6/13/2022 7:48:09 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर आज कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये आज दिल्ली को घेरकर आम जनता को परेशान करने का घिनौना काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।

सिंह भाजपा के प्रदेशप्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य की घोर भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि जो बेल पर हैं वो नारा दे रहे आओ दिल्ली को घेरो,भ्रस्टाचार पकड़ा गया है। ईडी पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि कांग्रेस एवम राहुल गांधी को देश के समक्ष जवाब देना चाहिये कि 1930 में 5 हजार स्वतंत्रता सेनानियों के शेयर से एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड कंपनी समाचार पत्र के प्रकाशन के लिये बनी थी कि नहीं क्या 2010 में 5 लाख रुपये से यंग इंडियन कंपनी बनाई गई थी जिसमे 76 की भागीदारी राहुल गांधी और सोनिया गांधी की है? क्या यंग इंडियन के माध्यम से 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूरी संपत्ति जो स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की थी वो एक गांधी परिवार को सौंप दी गई।

सिंह ने कहा कि यह संपत्ति का ट्रांसफर पूरी तरह से भ्रष्टाचार का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा यंग इंडियन कंपनी को जनता से चंदे के रूप में मिले 90 करोड़ रुपए लोन देकर माफ कर दिए गए। इस कंपनी ने 2016 तक कोई भी चैरिटेबल कार्य नही किये। 2019 में दिल्ली हाई कोटर् ने एजेएल और यंग इंडियन के बीच इस शेयर ट्रांसफर को पूरी तरह से भ्रस्टाचार से प्रेरित बताया था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रस्टाचार की जननी है और उनके सहयोगी उसके पोषक हैं। राज्य की भी यही स्थिति है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम सह प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

Content Writer

Diksha kanojia