घायल पत्रकार से मिलने RIMS पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर बोले- स्थिति चिंताजनक

9/14/2021 11:38:37 AM

 

रांचीः झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रिम्स पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के बारे में न्यूरो सर्जन डॉक्टर सी बी सहाय से हाल जाना। इसके साथ ही राजेश ने उनके परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री संजीदा है। सबसे पहले हम लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें और इनके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करें।

वहीं पत्रकार बैजनाथ महतो के इलाज कर रहे हैं मुख्य चिकित्सक डॉक्टर सीबी सहाय ने पत्रकार की वर्तमान स्थिति से मीडिया को अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि अभी उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है इन्हें 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और इलाज जारी है।

Content Writer

Diksha kanojia