कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद अमर सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Sunday, Aug 02, 2020-03:14 PM (IST)

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता अमर सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. उरांव ने शनिवार को कहा, सिंह बहुत ही नेक इंसान थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। मेरी कई बार उनसे मुलाकात हुई और व्यक्तिगत रूप में दिल्ली में उनसे बातचीत के दौरान लोगों के प्रति उनकी चिंता स्पष्ट झलकती थी। सिंह के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अमर सिंह के निधन पर दुख एवं शोक प्रकट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static